कुल पेज दृश्य

जीवन परिचय

जीवन परिचय
Blogger द्वारा संचालित.

लोकप्रिय लेख

फ़ॉलोअर

खगोल सागर



कल्पना चावला एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ थी।


कल्पना चावला


कल्पना चावला का जन्म 1 जुलाई 1961 को करनाल, हरियाणा में हुआ था। पिता बनारसी दास करनाल में व्यापार करते है और माता संजोगता गृहिणी है। करनाल से अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत कल्पना ने चंडीगढ़ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेकर एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग का अध्ययन किया। परिवार रूढ़िवादी होने के कारण माता-पिता इंजिनियर बनने के पश्चात आगे उच्च अध्ययन के लिए अमेरिका भेजने को राजी नहीं हुए और तब अपने रूढ़िवादी परिवार की इच्छा के विरुद्ध कल्पना अमेरिका साहस करके चली गई। अमेरिका में अध्ययन करते हुए 1984 में टेक्सास यूनिवर्सिटी से एअरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। इसी वर्ष उन्होंने अमेरिकी उड़ान प्रशिक्षक जियां पिअरे हैरिसन के साथ विवाह कर लिया। 1988 में कोलोरेडो यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। 

कोलंबिया स्पेस शटल में उड़ान के लिए कल्पना ने अपना आवेदन पात्र नासा भेजा। दिसंबर 1994 में नासा ने उन्हें बुलाया। उनका चुनाव 2962 आवेदनकर्ताओं में से हुआ। कोलंबिया की यह तेईसवीं उड़ान थी। इस यान-चालक दल में कल्पना अकेली महिला थी। उनके आलावा चार अमेरिकी, एक जापानी और एक यूक्रेनी यात्री थे। 19 नवंबर 1997 के दिन कल्पना ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए स्पेस शटल कोलंबिया से उड़ान भरी। इसके बाद वे 2003 में कोलंबिया यान से ही दूसरी बार अंतरिक्ष मिशन पर गई। लेकिन 1 फरवरी 2003 को वापसी में उनका यान क्रेश हो गया और उसमे सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा हीट शील्ड की टाइल्स उखड़ने के कारण हुआ था। 



0 टिप्पणियाँ: