कुल पेज दृश्य

जीवन परिचय

जीवन परिचय
Blogger द्वारा संचालित.

लोकप्रिय लेख

फ़ॉलोअर

खगोल सागर



आनंदीबेन पटेल एक तेजतर्रार, सख्त और कुशल प्रसाशक है। सख्त नेतृत्व के लिए उन्हें 'आयरन लेडी' की संज्ञा मिली हुई है। साफ़-सुथरी छवि उनकी सबसे बड़ी मजबूती है। राजनीती में आने से पूर्व वह अच्छी शिक्षक रह चुकी है। इसके लिए राष्ट्रपति की ओर से उन्हें सम्मानित किया जा चूका है। वर्तमान में वह गुजरात की मुख्यमंत्री के तौर पर चर्चित है।

आनंदीबेन पटेल




डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे देश के संविधान निर्माता है। प्रेम से लोग उन्हें बाबासाहेब कहते है। ख़राब आर्थिक स्थिति व सामाजिक भेद-भाव का सामना करते हुए उन्होंने बहुत ही कठिन हालातो से गुजरकर अपनी पढ़ाई की और कानून के ज्ञाता बने तथा स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। जीवन के आखरी पड़ाव मे उन्होने बौद्ध धर्म अपना लिया था।


डॉ भीमराव अंबेडकर  




रहस्यात्मक उपन्यासकार जे. के. रोलिंग सुप्रसिद्ध उपन्यास "हैरी पॉटर" की विश्व विख्यात लेखिका है । नब्बे के दशक में अनेक प्रकाशकों ने उनके हैरी पॉटर श्रंखला के पहले उपन्यास को छापने से इनकार कर दिया था । अनेक अस्वीकृतियों तथा निराशाओं के बाद आखिर उनका पहला उपन्यास "हैरी पॉटर एंड द फिलोस्फर्स स्टोन" प्रकाशित हुआ । इस उपन्यास ने दुनिया भर में धुम मचा दी । अमेरिका में जब  इस उपन्यास का दूसरा संस्करण "हैरी पॉटर एंड सोंर्सेरर्स स्टोन" नाम से प्रकाशित हुआ तो पाठक इसकी प्रति खरीदने के लिए दुकानों पर उमड़ पड़े थे । इस श्रंखला में रोलिंग के अब तक सात उपन्यास प्रकाशित हो चुके है और वें सभी पाठकों में अत्यधिक लोकप्रिय रहे है । अब तक पॉटर उपन्यास के श्रृंखला के सभी उपन्यासों पर फिल्मे बन चुकी है और उन सभी को दुनिया भर में असाधारण सफलता मिली है । उपन्यासों तथा फिल्मों की सफलता ने रोलिंग को एक अरबपति लेखिका में परिवर्तित कर दिया है ।


 
जे. के. रोलिंग अपने उपन्यास हैरी पॉटर के साथ





स्टीफन हॉकिंग वर्तमान दौर के सबसे प्रसिद्द ब्रह्माण्ड विज्ञानी है। "द ग्रैंड डिजाइन" और "ए ब्रीफ स्टोरी ऑफ़ टाइम" उनकी चर्चित पुस्तकें है ।


स्टीफन हॉकिंग



प्राण गुजरे ज़माने के मशहूर खलनायक और एक चरित्र अभिनेता है। करीब 60 साल के अपने फिल्मी करियर में प्राण ने चार सौ से ज्यादा फिल्में की है। इनमें से अधिकतर उनके अभिनय के बूते चलीं। आख़िर ये उनकी खलनायकी ही थी जिसने प्राण को फिल्मों के हीरो से भी अधिक मेहनताना दिलवाया। 


प्राण 




गुरुनानक देव सिख धर्म के संस्थापक है । उनके पदो और बानियों से संग्रहित 'गुरुग्रंथ साहिब' सिखों का पवित्रतम ग्रंथ है । ईश्वर को एक, शाश्वत, और निराकार मानने वाले नानक मूर्तिपूजा और धार्मिक कट्टरता के सख्त खिलाफ थे । वें हमेंसा धार्मिक झगड़ो को मिटाने तत्पर रहते थे ।


गुरुनानक देव 




सालिम अली एक विश्व विख्यात पक्षी-विज्ञानी है । पक्षियों के सर्वेक्षण में 65 साल गुजार देने वाले इस शख्स को परिंदों का चलताफिरता विश्वकोष कहा गया है । पद्मविभूषण से नवाजे गये परिंदों के इस मसीहा को प्रकृति संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए कभी भुलाया नहीं जा सकता है ।

सालिम अली