कुल पेज दृश्य
जीवन परिचय
Blogger द्वारा संचालित.
मनपसंद वर्ग चुने
लोकप्रिय लेख
-
नरगिस भारतीय हिंदी फिल्मों की एक खूबसूरत अदाकारा थी। उन्होंने कई हिट फिल्मे दी तथा अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किये। अपने उल्लेख...
-
डॉ राधाकृष्णन स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति थे। उनके जन्म दिवस को भारत में 'शिक्षक दिवस' के रूप में ...
-
सैयद हैदर रज़ा बिंदु शैली के मशहूर चित्रकार थे। वें भारत के सबसे महंगे मॉडर्न आर्टिस्ट में से एक थे। उन्हें फ़्रांस का सर्वोच्च नागरिक स...
फ़ॉलोअर
धीरूभाई अम्बानी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के संस्थापक है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ भारत की प्राइवेट सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक है। यह कंपनी 1969 में स्थापित हुई जो टेक्सटाइल, पॉलीमर, पेट्रोकेमिकल, फायबर और तेल व गैस का उत्पादन करती थी। तब रिलायंस समूह टाटा और बिड़ला के बाद तीसरा सबसे बड़ा समूह था।
![]() |
| धीरूभाई अम्बानी |
धीरूभाई अम्बानी का जन्म 28 दिसंबर 1932 को सौराष्ट्र, गुजरात में हुआ। उनका पूरा नाम धीरजलाल हीराचंद अम्बानी है। मात्र हाईस्कूल की शिक्षा और अपने दृढ-संकल्प के बूते उन्होंने स्वयं का विशाल साम्राज्य स्थापित किया। महज तीन दशकों में ही उन्होंने अपने छोटे से कारोबार को एक विशाल औद्योगिक कंपनी में बदल डाला। अंतराष्ट्रीय बाजार में रिलायंस एक ताकत के तौर पर उभरी। कभी भारतीय व्यापार जगत में प्रभुत्वशाली पुराने दिग्गजों के विरुद्ध धीरुभाई की शक्ति और संपदा की नाटकीय वृद्धि काबिले तारीफ़ थी। अपने वित्तीय कौशल से धीरूभाई ने असल में एक आधुनिक शेयर बाजार बनाया। रिलायंस की विश्वसनियता ने प्रतिस्पर्धियों को हराने में बड़ी मदद की थी। अपनी जोखिम लेने की क्षमता और अमोघ प्रवृत्ति ने उन्हें फोर्ब्स के चुनिंदा अरबपतियों क़ी सुची तक पहुंचा दिया। विवाह उपरांत धीरुभाई के दो पुत्र मुकेश व अनिल का जन्म हुआ। सन 1990 में धीरुभाई ने कंपनी की लगाम अपने पुत्रों को सौंप दी। 6 जुलाई 2002 को मुंबई में उनकी मृत्यु हुई।
| धीरुभाई अपने पुत्रों मुकेश व अनिल के साथ |
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें