कुल पेज दृश्य
जीवन परिचय
Blogger द्वारा संचालित.
मनपसंद वर्ग चुने
लोकप्रिय लेख
-
महामति प्राणनाथ, मध्ययुगीन भारत के अंतिम संत-कवि थे। उन्होंने अपना समस्त जीवन धार्मिक एकता के लिए समर्पित किया था। इसके लिए प्रणामी ना...
-
कमला प्रसाद बिसेसर, त्रिनिडाड एंड टोबैगो की पहली महिला प्रधानमंत्री है। कमला प्रसाद भारतीय मूल की है। उनके पूर्वज बिहार के बक्सर इलाके क...
-
सैयद हैदर रज़ा बिंदु शैली के मशहूर चित्रकार थे। वें भारत के सबसे महंगे मॉडर्न आर्टिस्ट में से एक थे। उन्हें फ़्रांस का सर्वोच्च नागरिक स...
फ़ॉलोअर
योहानस केपलर एक जर्मन मूल के खगोलविद् व गणितज्ञ थे । उन्होंने ग्रहों की गति के तीन महत्वपूर्ण नियमों से परिचित कराया । सौर प्रणाली के कोपर्निकस मॉडल की सामान्य स्वीकृति में मदद की । केपलर को मंगल ग्रह पर ट्यूको ब्राहे का अवलोकन डेटा विरासत मिला था । ब्राहे की मृत्युपरांत गणितीय व्याख्या से पता चला कि मंगल एक दीर्घवृत्ताकार कक्षा का अनुसरण करता है । इस नए रहस्योद्घाटन ने पुरातन धारणा का खण्डन कर दिया जो मानता था कि समस्त आकाशीय पिंड सटीक वृत्ताकार मार्ग पर गमन करते है । अपने जीवनकाल में केपलर ने विज्ञान कथा उपन्यास सोमनियम (एक स्वप्न) भी लिखा था ।
![]() |
| जोहानस केपलर |
योहानस केपलर का जन्म 27 दिसंबर, 1571 में वुर्टेमबर्ग, जर्मनी में हुआ था। उनकी मृत्यु 15 नवंबर, 1630 को रेजेंसबर्ग, बवेरिया में हुई।
