कुल पेज दृश्य
जीवन परिचय
![जीवन परिचय](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh6TGCWtZak08XM3wOYZB41lAyoixxXxtmaoV1me_htJnDv14s0_ioHFF7fFY2rsiDHwzrmEa2uxROhzNM5hsoSanb8HMEDkGTMa-lxKcThimOc51_tOJVzIeAiegJyussJbfZCKH3pHu4F/s1600/Presentation1%25281%2529.jpg)
Blogger द्वारा संचालित.
मनपसंद वर्ग चुने
लोकप्रिय लेख
-
महामति प्राणनाथ, मध्ययुगीन भारत के अंतिम संत-कवि थे। उन्होंने अपना समस्त जीवन धार्मिक एकता के लिए समर्पित किया था। इसके लिए प्रणामी ना...
-
ज्ञानी जैल सिंह भारत के सातवें राष्ट्रपति थे। वे बेहद धार्मिक व्यक्तित्व वाले इंसान थे। वह केवल एक दृढ निश्चयी और साहसी व्यक्तित्व व...
-
नरगिस भारतीय हिंदी फिल्मों की एक खूबसूरत अदाकारा थी। उन्होंने कई हिट फिल्मे दी तथा अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किये। अपने उल्लेख...
फ़ॉलोअर
शेक्सपियर विश्व के चोटी के कवि और नाटककार थे। उन्होने मानव जीवन की शाश्वत भावनाओं को बड़े ही कुशल कलाकार की भांति चित्रित किया है। उसके पात्र आज भी जीवित दिखाई देते है। शेक्सपीयर को 'बार्ड ऑफ एवॉन' नाम से भी जाना जाता है। बार्ड का हिंदी में अर्थ कवि होता है। शेक्सपियर की कविताऐं, नाटक, और चौपाइयां चार सौ से ज्यादा सालों तक गांव गांव में गायी जाती रही।
विलियम शेक्सपियर 26 अप्रेल, 1564 को स्ट्रेटफोर्ड-आन-ऐवोन, वार्विकशायर, इंग्लैंड में दीक्षित हुए थे। वह जॉन शेक्सपियर और मैरी अर्डेन की संतान थे। जॉन दंपति के चार पुत्र और चार पुत्रीयां थी। जॉन शेक्सपियर एक स्थानीय व्यापारी थे, साथ ही एल्डरमैन के तौर पर नगर निगम में भी शामिल थे। परिवार भरापूरा और खुशहाल था। लेकिन बाद के वर्षों में उनकी किस्मत में गिरावट से निश्चित रूप से विलियम पर असर पड़ा।
28 नवंबर, 1582 को विलियम शेक्सपियर का विवाह ऐनी हैथवे से कैंटरबरी प्रांत, वॉर्सेस्टर में हुआ। हैथवे स्ट्रैटफ़ोर्ड के पश्चिम में मील भर के फासले पर स्थित एक छोटे से गांव शॉटेरी से थी। विवाह के समय विलियम 18 साल के और ऐनी 26 साल की थी। ऐनी शीघ्र ही गर्भवती हो गई। उनका पहला बच्चा, सुजाना नाम की एक बेटी, 26 मई 1583 को पैदा हुई। दो वर्ष बाद, 2 फरवरी, 1585 को जुड़वां हैमनेट और जूडिथ पैदा हुए। हैमनेट की बाद में 11 साल की उम्र में ही अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी।
1612 में उन्होंने लिखना छोड़ दिया और अपने जन्मस्थान को लौट आये। 23 अप्रेल, 1616 को 52 वर्ष की उम्र में उनका स्वर्गवास हुआ।
शेक्सपियर को आज सारी दुनिया अंग्रेजी साहित्य के पितामह के रूप में पहचानती है। बावजूद उनका निजी जीवन एक रहस्य ही रहा है। उनके जीवन के बारे में बहुत काम जानकारी उपलब्ध है। इतिहासकारों ने उनके जीवन से जुडी कुछ बातों को उनकी कृतियों एवं अदालतों व चर्च रिकॉर्ड के सरकारी दस्तावेजों से पाया है। शेक्सपियर की जन्म तिथि 26 अप्रेल व 23 अप्रेल के बीच विवादित रही है क्योंकि उस काल में चर्च जन्म-मृत्यु की तिथियों का लेखा-जोखा नहीं करता था बल्कि दस्तावेजों में दीक्षा और दफ़न संस्कार बस दर्ज होते थे। हालांकि चर्च के रिकॉर्ड से संकेत मिलता है, विलियम शेक्सपियर 26 अप्रैल, 1564 को स्ट्रेटफोर्ड-आन-ऐवोन के होली ट्रिनिटी चर्च में दीक्षित हुए थे। इस रिकॉर्ड के आधार पर, वह 23 अप्रैल, 1564 को या इसके निकट पैदा हुए थे, ऐसा माना जाता है। इस तिथि को विद्वानों ने विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन के रूप में स्वीकार किया है।
शेक्सपियर के कुछ प्रसिद्द नाटक है - जूलियस सीज़र, ऑथेलो, मैकबेथ, हैमलेट, सम्राट लियर, रोमियो जूलियट, वेनिस का सौदागर, बारहवीं रात, तिल का ताड़, तूफान।
![]() |
विलियम शेक्सपियर |

लेबल:
व,
साहित्यकार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें