कुल पेज दृश्य

जीवन परिचय

जीवन परिचय
Blogger द्वारा संचालित.

लोकप्रिय लेख

फ़ॉलोअर

खगोल सागर



सैयद हैदर रज़ा बिंदु शैली के मशहूर चित्रकार थे। वें भारत के सबसे महंगे मॉडर्न आर्टिस्ट में से एक थे। उन्हें फ़्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान द लीजियन ऑफ़ ऑनर मिला था। पद्मश्री और ललित कला अकादमी की मानद सदस्यता मिली थी। साथ ही वें पद्मभूषण और पद्मविभूषण से नवाजे गए थे।  


 सैयद हैदर रज़ा



सैयद हैदर रज़ा का जन्म मध्यप्रदेश के मंडला जिले में 22 फरवरी, 1922 को हुआ था। पिता सैयद मोहम्मद रज़ा जिले के उपवन अधिकारी थे तथा माता का नाम ताहिरा बेगम था। बारह वर्ष तक का उनका बाल्य काल मंडला में गुजरा। फिर विद्यालयीन शिक्षा के लिए दमोह चले गए। रज़ा पढाई में बहुत कमजोर थे। अध्यापक जब क्लास में पढ़ाते तो उनका ध्यान कहीं और रहता था। एक बार अध्यापक ने दीवार पर एक ब्लैक डॉट बना दिया। रज़ा से कहा कि तुम जमीन पर बैठकर उसे देखते रहो। इसका उनके दिल और दिमाग पर काफी असर हुआ। रज़ा बड़े हुए तो शुरुआत में कई साल अलग-अलग शैली पर काम करते रहे। लेकिन बाद में जब कुछ नया करना चाहा तो उन्हें स्कूल में मिली सजा याद आई और बिंदु शैली ईजाद की। उनकी ज्यादातर पेंटिंग ऑयल कलर या एक्रेलिक में बनी है। उनमे रंगों का इस्तेमाल अधिक हुआ है।

रज़ा रहते फ़्रांस में थे पर उनका दिल हिंदुस्तान में ही रहता था। वें 1950 में फ़्रांस गए थे। वहां उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी। पेरिस में रहते हुए 1959 में उन्होंने जेनाइन मोंगीलेट से शादी कर ली। जेनाइल पहले उनकी स्टूडेंट थी। रज़ा और जेनाइन को कोई बच्चा नहीं था। 2002 में पत्नी के निधन के बाद उन्होंने भारत लौटने का मन बनाया। करीब 60 साल के लंबे अंतराल के बाद वें वापस हिंदुस्तान आकर दिल्ली के सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया के एक दो-मंजिला फ्लैट में अकेले रहने लगे।

23 जुलाई, 2016 को 94 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में उनका निधन हुआ। 


4 टिप्पणियाँ:

Unknown ने कहा…

Sharing with us great information.Thanks...
JEE Main Result 2017
AIIMS PG Admit Card 2017 for July Session
KIITEE Result 2017
APGENCO AE Admit Card 2017
How to download NEET Admit card on 15th April
Morning Detox Tea for Better health and Glowing Skin

Unknown ने कहा…

such a good post sharing us...thank you.
How to download NEET Admit card 2017 on 22nd April
NEET Admit card 2017
TNSET Answer Key 2017
UPSC NDA NA Answer Key 2017
NIACL Assistant Answer Key 2017
APPSC Group 3 Answer Key 2017

Unknown ने कहा…

JEE Advanced Result 2017
JEE Advanced Cut Off 2017
NEET Cut off Marks 2017
NEET Result 2017
Leaders are losing control
Symptoms of Asthma

Vikky Thakur ने कहा…

Heya i’m for the first time here. I found this board and I find It truly useful & it helped me out a . lotI hope to give something back and aid others like you helped me. If you have time you can check PSN Gift Card