कुल पेज दृश्य

जीवन परिचय

जीवन परिचय
Blogger द्वारा संचालित.

लोकप्रिय लेख

फ़ॉलोअर

खगोल सागर


आनन्द कुमार, एक भारतीय गणितज्ञ, शिक्षाविद तथा बहुत सी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय गणित की पत्रिकाओं के स्तम्भकार हैं। असल ख्याति उन्हें सुपर 30 कार्यक्रम के कारण मिली, जो कि उन्होंने पटना, बिहार में प्रारम्भ किया था, जिसके अन्तर्गत आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाया जाता है। उनके द्वारा प्रशिक्षित अनेक छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के लिये चयनित हुए हैं। जानेमाने अंतराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों ने उन्हें व्याख्यानों के लिए कई बार आमंत्रित किया है। वे अनेकों पुरुस्कारों से सम्मानित किये गए है। 

नाम - आनन्द कुमार
जन्म तारीख  - 1 जनवरी 1973
जन्म स्थान - पटना, बिहार, भारत
राष्ट्रीयता - भारतीय
पिता का नाम -
माता का नाम - जयंती देवी
जीवनसाथी - ऋतू रश्मि
संबंधी - प्रणव कुमार (भाई), जगत कुमार (पुत्र)
पेशा - शिक्षाविद
पुरस्कार - एस. रामानुजन पुरस्कार (जुलाई 2010),
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद शिक्षा पुरस्कार (नवम्बर 2010)


आनन्द कुमार का जन्म 1 जनवरी 1973 को पटना, बिहार में हुआ था। उनके पिता भारतीय डाक विभाग में क्लर्क थे। निजी विद्यालयों के अधिक खर्चों के कारण पिता उन्हें वहाँ पढ़ा न सके। इस कारण आनन्द कुमार ने हिन्दी माध्यम के सरकारी विद्यालय में दाखिला लिया, जहाँ उन्हें गणित से अत्यधिक लगाव हो गया। स्नातक शिक्षा के दौरान उन्होंने संख्या सिद्धांत पर कुछ पेपर जमा किये, जिसे मैथमैटिकल स्पेक्ट्रम तथा द मैथमैटिकल गज़ट में प्रकाशित किया गया।

उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दाखिला सुरक्षित कर लिया मगर पिता की मृत्यु तथा खराब आर्थिक स्थिति के कारण दाखिला ले ना सके। इस दौरान सुबह वे गणित पर काम करते तथा शाम को परिवार की मदद हेतु माँ के साथ पापड़ बेचने में हाथ बटाते थे। अतरिक्त पैसे कमाने के लिये उन्होंने  बच्चों को गणित पढाना भी प्रारम्भ किया।

1992 में उन्होंने गणित पढ़ाना आरम्भ किया। पांच हजार रूपए प्रति महीने पर एक कक्षा किराये पर ली तथा अपने संस्थान रामानुजन स्कूल ऑफ़ मैथमैटिक्स की स्थापना की। एक ही वर्ष में छात्रों की संख्या दो से बढ़कर छत्तीस हो गई और तीसरे साल के अंत तक यह पांच सौ तक पहुंच गई। फिर 2002 में उन्होंने गरीब छात्रों के विशेष निवेदन पर, जो कि आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की महंगी कोचिंगों की फीस नहीं दे सकते थे, सुपर 30 कार्यक्रम प्रारम्भ किया, जिसके कारण उन्हें प्रतिष्ठा मिली। 

मार्च 2009 में डिस्कवरी चैनल ने सुपर 30 पर तीन घंटा लम्बा कार्यक्रम दिखाया। इसी वर्ष अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने आधे पन्ने पर उनके बारे में लेख लिखा। अभिनेत्री व पूर्व मिस जापान नोरिका फुजिवारा पटना आकर आनन्द कुमार के कार्यों पर एक लघु फ़िल्म बनायी। उन्हें बीबीसी के कार्यक्रमों में भी स्थान मिला है।  अपने अनुभवों के बारे में उन्होंने भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद सहित कई आईआईटी, ब्रिटिश कोलम्बिया विश्विद्यालय, टोक्यो विश्वविद्यालय, तथा स्टेनफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में अनेकों व्याख्यान दिए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के मैसच्युसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान तथा हार्वर्ड विश्वविद्यालय से उनको अपने कार्यों पर व्याख्यान के लिये निमंत्रण मिला। 

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को निःशुल्क शिक्षा देने के काम के कारण उनका नाम लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी  दर्ज हुआ है। टाइम पत्रिका ने सुपर 30 को बेस्ट ऑफ़ एशिया 2010 की सूची में स्थान दिया। 2010 में इंस्टिट्यूट ऑफ़ रीसर्च एण्ड डाॅक्युमेंटेशन इन सोशल साइंसेस द्वारा एस रामानुजन पुरस्कार दिया गया।

न्यूज़वीक पत्रिका ने आनन्द कुमार के कार्यों का संज्ञान लेते हुए उनके संस्थान को चार सर्वाधिक अभिनव संस्थान में स्थान दिया। नवम्बर 2010 में बिहार सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार "मौलाना अबुल कलाम आज़ाद शिक्षा पुरस्कार" मिला। उन्हें जर्मनी के सैक्सोनी प्रान्त के शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द द्वारा "राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार" प्रदान किया गया।

2019 में फिल्म निर्देशक विकास बहल ने 'सुपर 30' नामक एक फिल्म का निर्देशन किया, जिसमें अभिनेता  ऋतिक रोशन आनंद कुमार के जीवन और कार्यों पर आधारित किरदार के रूप में हैं।


4 टिप्पणियाँ:

Usha Sharma ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
Usha Sharma ने कहा…

बहुत ही सुंदर ब्लॉग जहाँ पर प्रमुख लोगो के जीवन परिचय के साथ साथ अन्य जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है गोस्वामी तुलसीदास का जीवन परिचय :
यहाँ क्लिक करें

navya ने कहा…

Hi, Hope you are doing great,
I am Navya, Marketing executive at Pocket FM (India's best audiobooks, Stories, and audio show app). I got stumbled on an excellent article of yours about Abraham Lincoln's Biography and am really impressed with your work. So, Pocket FM would like to offer you the audiobooks related to the same. (https://www.pocketfm.in/show/6bcfa3af21899db4a02815cbd1dd861352ea444f). Pls, mail me at navya.sree@pocketfm.in for further discussions.

PS: Sry for the abrupt comment (commented here as I couldn't access your contact form)

UPSC ONLY ने कहा…

बहुत ही सुंदर लेख है, धन्यवाद सुमित्रानंदन पंत जी का जीवन परिचय