कुल पेज दृश्य

जीवन परिचय

जीवन परिचय
Blogger द्वारा संचालित.

लोकप्रिय लेख

फ़ॉलोअर

खगोल सागर



चार्ल्स मेसियर (26 जून 1730 - 12 अप्रैल 1817), एक फ्रांसीसी खगोलशास्त्री थे | उन्हे 'मेसियर सूचीपत्र' के लिए बेहतर जाना जाता है | मेसियर सूचीपत्र , नीहारिकाओं और तारा समूहों सदृश्य गहरी आकाशीय वस्तुओं की एक सुव्यवस्थित खगोलीय सूची है । इस सूची मे 110 वस्तुएँ है जिसे 'मेसियर वस्तु' कहा जाता है तथा अंग्रेजी के अक्षर M से दर्शाया जाता है ।


चार्ल्स मेसियर


मेसियर का जन्म फ्रांस के लोरेन क्षेत्र में हुआ था | वह अपने बारह भाई-बहनों मे दशवें क्रम पर थे | उनके पिता निकोलस मेसियर एक कोर्ट उपशिक्षक थे | मेसियर युवावस्था के दौरान ही अपने भाई-बहनों में से छह को  खो चुके थे। फिर 1741 मे उनके पिता का भी देहांत हो गया | सन 1744 में महान छह पूंछ धूमकेतु की उपस्थिति और 25 जुलाई 1748 को अपने गृहनगर मे एक कुंडलाकार सौर ग्रहण के दर्शन ने मेसियर को खगोल विज्ञान की ओर प्रेरित किया |


1751 में उन्होंने फ्रांसीसी नौसेना के खगोलशास्त्री जोसेफ निकोलस डेलिसले के अधीन कामकाज़ शुरु किया | निकोलस ने अपने अवलोकनों के सावधानीपूर्वक रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए | मेसियर का पहला दस्तावेज़ी अवलोकन 6 मई 1753 का बुध पारगमन था |


1764 में मेसियर रॉयल सोसाइटी के फेलो चुने गये | 1769 में उन्हे रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज का एक विदेशी सदस्य निर्वाचित किया गया । 30 जून 1770 को वें फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंसेज के लिए चुने गये |

मेसियर द्वारा खोजे गए 13 धूमकेतु :
  • C/1760 B1 (मेसियर)  
  • C/1763 S1 (मेसियर)
  • C/1764 A1 (मेसियर)
  • C/1766 E1 (मेसियर)
  • C/1769 P1 (मेसियर)
  • D/1770 L1 (लेक्सेल)
  • C/1771 G1 (मेसियर)
  • C/1773 T1 (मेसियर)
  • C/1780 U2 (मेसियर)
  • C/1788 W1 (मेसियर)
  • C/1793 S2 (मेसियर)
  • C/1798 G1 (मेसियर)
  • C/1785 A1 (मेसियर - मेचैन )

0 टिप्पणियाँ: