कुल पेज दृश्य

जीवन परिचय

जीवन परिचय
Blogger द्वारा संचालित.

लोकप्रिय लेख

फ़ॉलोअर

खगोल सागर



गैलिलियो गैलीली एक इतालवी खगोलविद्, भौतिकविद्  और गणितज्ञ थे। गैलिलियो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने खगोलीय प्रेक्षण के लिए दूरबीन का प्रयोग किया था। इस दूरबीन के सहारे उन्होंने चंद्रमा पर क्रेटरों व पहाड़ों को खोजा, साथ ही गैलीलीयाई उपग्रहों के रूप में प्रसिद्द, बृहस्पति के चार उपग्रहों को भी खोज लिया।  उन्होंने शुक्र की कलाओं का अवलोकन किया। सौर धब्बों का अध्ययन कर उन्होंने सूर्य की घूर्णन गति का भी पता लगाया। गैलिलियो ने अरस्तू के वैश्विक मानचित्र को गलत ठहराया। यह तब का व्यापक रूप से प्रचलित और विश्वसनीय मानचित्र था। इसके बजाय उन्होंने कोपर्निकस के 'सूर्य केंद्रीय सिद्धांत' का समर्थन किया | यह समर्थन उन्हें कैथोलिक चर्च के साथ संघर्ष में ले आया | उन पर मुकदमा चलाया गया। उन्होने अपने जीवन के अंतिम आठ साल घर पर नजरबंद होकर बिताये । 


गैलिलियो गैलीली




गैलिलियो क जन्म 1564 में पीसा में हुआ था। उनके पिता विन्सेंजियो गैलीली एक वकील और संगीतकार थे | गैलिलियो की शिक्षा दीक्षा पीसा और पडुआ के विश्वविद्यालयों में हुई | सबसे पहले उन्होंने औषधि का अध्ययन किया लेकिन गणित के लिए इसे छोड़ दिया | अपने कैरियर के प्रारंभिक दिनों में गैलिलियो ने अरस्तू के दर्शन का खुलेआम उपहास उड़ाया था | नैसर्गिक घटनाओ की व्याख्या के बाबत अरस्तू की अपनी स्वयंसिद्ध धारणा थी कि पृथ्वी ब्रह्मांड के केंद्र पर दृढ़ता से खड़ी है। तब अंतरिक्ष में पृथ्वी की गति का कोई ज्ञात भौतिक प्रमाण नहीं था। गैलिलियो का निधन 1642 में हुआ।
 

0 टिप्पणियाँ: